अशोक महान: युद्ध से बौद्ध धर्म तक का सफर – कलिंग युद्ध ने कैसे बदला इतिहास?

 अरे भाई, आज हम बात करते हैं भारत के सबसे महान सम्राटों में से एक  अशोक महान की एक तरफ वो क्रूर योद्धा थे जो साम्राज्य विस्तार के लिए कुछ भी कर गुजरते थे, दूसरी तरफ वो शांतिवादी राजा जो बौद्ध धर्म अपनाकर अहिंसा का प्रचार करने लगे। ये बदलाव कैसे हुआ? इसका जवाब है – कलिंग युद्ध ये युद्ध न सिर्फ अशोक की जिंदगी बदल दिया, बल्कि पूरे इतिहास की दिशा मोड़ दी। चलो, पूरी कहानी जानते हैं.



1.अशोक का शुरुआती जीवन और साम्राज्य विस्तार?

atOptions = { 'key' : 'b777b02639abc9e5dfed23ddf9dd9c3b', 'format' : 'iframe', 'height' : 90, 'width' : 728, 'params' : {} };

अशोक मौर्य वंश के तीसरे सम्राट थे। उनके दादा चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की नींव रखी थी, और पिता बिंदुसार ने इसे और मजबूत किया। अशोक का जन्म लगभग 304 ईसा पूर्व हुआ था। युवावस्था में वो एक कुशल योद्धा और शासक साबित हुए। कहते हैं कि बिंदुसार के समय में कई विद्रोह दबाने का काम अशोक ने ही किया।

बिंदुसार की मृत्यु के बाद अशोक सिंहासन पर बैठे (लगभग 268 ईसा पूर्व)। शुरुआती सालों में उन्होंने साम्राज्य को और बड़ा करने की ठानी। मौर्य साम्राज्य पहले से ही अफगानिस्तान से बंगाल तक फैला था, लेकिन अशोक ने इसे दक्षिण तक बढ़ाया।




2.कलिंग युद्ध: वो खूनी युद्ध जो सब बदल गया?


अशोक के शासन के 8वें साल (लगभग 261 ईसा पूर्व) में कलिंग (आधुनिक ओडिशा) पर आक्रमण हुआ। कलिंग उस समय एक स्वतंत्र और समृद्ध राज्य था। अशोक चाहते थे कि पूरा भारत उनके अधीन हो।

युद्ध भयंकर था! अशोक की विशाल सेना ने कलिंग को जीत तो लिया, लेकिन कीमत बहुत भारी थी। खुद अशोक के शिलालेखों (रॉक एडिक्ट्स) में लिखा है:

.1 लाख से ज्यादा लोग मारे गए।

.1.5 लाख लोग बंदी बनाए गए।

लाखों घायल हुए Further और अनाथ बच्चे हो गए।

युद्ध के बाद अशोक मैदान में घूमे। चारों तरफ लाशें, रोते हुए लोग, जलते घर... ये दृश्य देखकर अशोक का दिल पसीज गया। वो सोचने लगे ये विजय क्या है? सिर्फ दुख और मौत?"

 3.धर्म की ओर मुड़ना ?

कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने हिंसा त्याग दी। वो बौद्ध भिक्षु उपगुप्त से मिले और बौद्ध धर्म अपनाया। अब उनका लक्ष्य "धम्म विजय" (धर्म की विजय) था, न कि युद्ध की।

अशोक ने पूरे साम्राज्य में धम्म की नीति लागू की

. अहिंसा

.सभी धर्मों का सम्मान

.पशु हत्या पर रोक

.अस्पताल, सड़कें, कुएँ बनवाए

.पेड़ लगवाए,  आदि|




Buy now 👇 

                                     महात्मा बुद्ध


.....अशोक के शिलालेख और स्तंभ


अशोक ने अपने विचार पत्थरों पर उकेरवा कर पूरे साम्राज्य में लगवाए ये अशोक के शिलालेख कहलाते हैं। आज भी कई जगह मिलते हैं। सबसे प्रसिद्ध सारनाथ का सिंह स्तंभ जिसका शेर वाला हिस्सा भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है!



                         अशोक का विरासत


अशोक ने बौद्ध धर्म को श्रीलंका, अफगानिस्तान तक फैलाया। वो पहले राजा थे जिन्होंने कल्याणकारी राजा की कल्पना की। आज भारत का चक्र और सिंह चिन्ह अशोक की याद दिलाता है।

कलिंग युद्ध ने साबित किया एक युद्ध पूरे इतिहास बदल सकता है!

क्या लगता है आपको अशोक सच्चे महान थे या सिर्फ पश्चाताप से बदल गए? कमेंट में बताओ अगली पोस्ट में किसकी कहानी सुनना चाहते हो?




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने